JHAHIN/2014/58773

खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर। आम आदमी पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में रविवार को साकची गोलचक्कर पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता शंभू सिंह गांधी, विनीता मिश्रा एवं शालिग्राम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम, 2026 से जुड़े प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्तियां एवं जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

वक्ताओं ने कहा कि खनिज संपदा से जुड़े कानूनों में किसी भी प्रकार के बदलाव का प्रभाव संबंधित राज्यों, स्थानीय समुदायों, श्रमिकों तथा खनिज संसाधनों से जुड़े लोगों पर पड़ता है। इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यों के हित, स्थानीय जनता के अधिकार, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी और जनता के अधिकारों एवं राज्य के हितों से संबंधित विषयों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!