जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुंदरनगर में सोमवार को शांति समिति की एक बैठक डीएसपी सुमित कुमार की अध्यक्षा में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों, समिति के अध्यक्ष, सचिव, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौके पर डीएसपी सुमित कुमार ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर तैनात रहेंगे। डीजे और लाउडस्पीकर बजाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना होगा।
अश्लील गानों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पंडाल में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड की व्यवस्था अनिवार्य है।
डीसीपी तथा सुंदरनगर थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान हुड़दंग करने वालों और नशा कर माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।















Leave a Reply