JHAHIN/2014/58773

पाता नाच में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, फुटबॉल में चिंगड़ा की टीम बनी विजेता

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत स्थित लादानाशोल गांव में ‘जेएलसी कान जुमीद गंवाता’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय पाता नाच सह दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आदिवासी परंपरा और खेल भावना का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-धमसा की थाप पर हुए मनमोहक पाता नाच ने सभी का दिल जीत लिया और फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में मुकशेद चिंगड़ा की टीम ने मंगरू ढीलाहरा की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि आकाश सोरेन तथा अन्य विशिष्ट अतिथि मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, पूर्व जिप सदस्य सोनाराम हांसदा, सौमित्र ओझा, पूर्व मुखिया माताल मंडी ने विजेताओं को पुरस्कृत किय। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जोड़ते हैं, वहीं खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!