JHAHIN/2014/58773

ब्रेकिंग न्यूजः स्वर्णरेखा नदी में दो बहनों के डुबने की घटना के खिलाफ लोगों ने किया मानगो पुल जाम

Spread the love

जमशेदपुर। शनिवार को जितिया पर्व के अवसर पर मानगो समता नगर निवाली संतोष ठाकुर की दो सगी बहने अपनी मां के संग नदी नहाने गई थी।नहाने के क्रम में एक बहन डुबने लगी उसको बचाने के प्रयास में दूसरी बहन डुबने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाने पर नदी के पास मौजूद स्थानीय गोताखोर ने बहुत मशक्कत के बाद एक बहन को बचा लिया जबकि दूसरी बहन लापता हो गई। जिसको बचाने के प्रयास लगातार चल रहा है। नदी में होने वाली घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ लोगों ने देर शाम मानगो पुल को जाम कर दिया। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का साना करना पड़ा। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। शुरुआत में मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं रहने के कारण लोगों में ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ भी रोष देखनो को मिलाष खबर लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!