JHAHIN/2014/58773

पटरी पर खतरा भांपकर समय रहते दी सूचना, कीमैन सम्मानित

Spread the love

खड़गपुर । रेलवे ट्रैक पर संभावित खतरे को समय रहते पहचानकर तत्काल सूचना देने वाले कीमैन वी. रामा कृष्णा को उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।रामा कृष्णा गैंग नंबर 33 (थर्ड लाइन) में कीमैन के पद पर कार्यरत हैं। 25 सितंबर को नियमित गश्त के दौरान सुबह करीब 6.20 बजे उन्होंने सबिरा और मारकाना के बीच थर्ड लाइन के किनारे पटरी के पास मिट्टी खिसकने जैसी स्थिति (बैंक स्लिप) देखी। उन्होंने इसे संभावित सुरक्षा जोखिम मानते हुए तत्काल फोन पर अपने वरीय पदाधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, समय पर सूचना मिलने से ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में मदद मिली। डीआरएम ने रामा कृष्णा की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि ट्रैक की निगरानी करने वाले कर्मचारियों की सजगता रेलवे सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। सम्मान समारोह का उद्देश्य अन्य कर्मचारियों को भी किसी संभावित खतरे की तत्काल सूचना देने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!