JHAHIN/2014/58773

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, न्यूजीलैंड दौरे के लिए पुरुष टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी

Spread the love

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लगभग एक दशक तक शानदार तरीके से टीम की कमान संभालने के बाद 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने खेल के तीनों प्रारूपों (टेस्ट,वन डे और टी20) से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बिना किसी देरी के स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को तीनों फॉर्मेट का नया फुल-टाइम कप्तान नियुक्त किया है।

महिला क्रिकेट में मंधाना युग की शुरुआत
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने पिछले साल पहली बार वनडे विश्व कप का ऐतिहासिक खिताब जीता और हाल ही में जापान में संपन्न हुए एशियन गेम्स में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कप्तानी छोड़ते हुए हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “मैंने अपना कर्तव्य निभाया है और टीम को एक बेहतरीन स्थिति में छोड़कर जा रही हूँ”। अब 30 वर्षीय स्मृति मंधाना के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिन्होंने पहले भी उप-कप्तान के रूप में शानदार भूमिका निभाई है और अपनी घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार (2024 और 2026)  का खिताब जिताया है।

पुरुष टी-20 टीम का भी ऐलान: भुवी की 4 साल बाद हुई वापसी
इसी बड़े घटनाक्रम के बीच, बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय पुरुष टीम का भी ऐलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि जसप्रीत बुमराह को इस टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

इस चयन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सीनियर स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी है। आईपीएल 2026 में बेहद शानदार प्रदर्शन करने के बाद 36 वर्षीय भुवनेश्वर को लगभग 4 साल बाद राष्ट्रीय टी-20 टीम में वापस बुलाया गया है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था। उनकी वापसी से टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को न्यूजीलैंड की मददगार पिचों पर काफी मजबूती मिलेगी। यह पांच मैचों की रोमांचक श्रृंखला 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!