JHAHIN/2014/58773

रामकृष्ण शील्ड फुटबॉल प्रतियोगिता की 90वीं वर्षगांठ पर भव्य डे-नाइट टूर्नामेंट का होगा आयोजन

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा स्थित प्रसिद्ध वीणापाणि पाठागार समिति द्वारा ऐतिहासिक ‘रामकृष्ण शील्ड फुटबॉल प्रतियोगिता’ की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं पाठागार के संयुक्त सचिव अशोक कुमार के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में केवल 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसके लिए नामांकन शुल्क ₹15,000 निर्धारित किया गया है और टीम पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 तय की गई है।साथ ही प्रतियोगिता में लाखों रुपये के पुरस्कार विजेता एवं उप-विजेता टीम को प्रदान किया जाएगा।वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द टूर्नामेंट) और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सहित अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा, जिसको लेकर पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!