बहरागोड़ा। पावर हाउस में एसडीओ अमीर हमजा के निर्देशानुसार सुमन चाटीयाल के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए सभी बिजली कर्मियों के लिए एक दिवसीय विशेष ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सीएमडी के सख्त निर्देशों के तहत पूजा पंडालों, प्रमुख पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसी भी तकनीकी खराबी को तुरंत दुरुस्त करने पर जोर दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और इस दौरान अलकेंडू कुईला, असित पोइड़ा, संधू बाला, प्रदीप गिरी, मानिक दास, रामपाल मुंडा, सनातन साहू, अभिनंदन कुईला और लक्ष्मी महाकुड़ समेत अन्य बिजली कर्मी उपस्थित रहे।न
दुर्गा पूजा पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर पावर हाउस में कर्मियों को दी गई विशेष ट्रेनिंग, विभाग अलर्ट मोड पर















Leave a Reply