JHAHIN/2014/58773

लधनासोल जंगल में एक जंगली हाथी के प्रवेश से वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

Spread the love

बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगडा पंचायत अंतर्गत लधनासोल के समीपवर्ती जंगल में एक जंगली हाथी के अचानक आ जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों में भारी दहशत और हड़कंप मच गया है। जिसके बाद वन विभाग ने तुरंत गंभीर संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में  सतर्कता चेतावनी जारी कर दी है। वहीं विभाग ने ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे रात के समय या नशे की हालत में  घर से बाहर न निकलें, सुबह-सुबह सूखी लकड़ी, पत्ते, मशरूम या अन्य वन उत्पाद इकट्ठा करने के लिए जंगल की तरफ न जाएं, तथा जंगल से सटी सड़कों पर यात्रा करते वक्त अत्यधिक सावधानी बरतें। इसके अलावा, हाथियों की गतिविधि देखने की उत्सुकतावश उनके नजदीक जाने, सूचना मिलने पर अपना गांव छोड़कर दूसरे गांवों में उन्हें भगाने जाने से बचने  की अपील की गई है , ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोककर जन-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।साथ ही वन विभाग के कर्मी जंगली हाथी के  विचरण पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!