JHAHIN/2014/58773

सालदोहा गांव की मुख्य सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी, कीचड़ से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किलें

Spread the love

बहरागोड़ा। सालदोहा गांव में मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने के कारण पिछले कई वर्षों से लगातार जलजमाव और कीचड़युक्त स्थिति बनी हुई है, जिससे न केवल राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है बल्कि कई बार लोगों के फिसलकर घायल होने के साथ-साथ मच्छरों के प्रकोप और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी गहरा गई है। गांव के ग्राम प्रधान बीरेंद्र भोल, राजेश बीड, देवेश बेज, अमित दास, संजय पातर, शुभम भोल और अनुराग दास समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान संवेदक से नाली बनाने का आग्रह करने के बावजूद आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे घरों का पानी सीधे सड़क पर फैल रहा है और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!