झाड़ग्राम। दुर्गोत्सव के अवसर पर झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम प्रखंड के भालियाचाटी गांव की लोधा बस्ती में रीता दास दत्ता की पहल पर शारदीय वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘आमारकार भाषा, आमारकार गर्व सुवर्णरेखिक भाषा ओ संस्कृति परिवार’ की सदस्य रीता दत्ता ने 90 महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं।
कार्यक्रम में 60 छात्र-छात्राओं को कॉपी, कलम और चॉकलेट दिए गए। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन बांटे गए। अंत में करीब 300 लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।
रीता दत्ता ने लोधा समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हर महीने गांव आकर उनकी समस्याएं सुनेंगी और समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष उठाएंगी। उन्होंने समुदाय के समग्र विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में काम करने की बात कही।
सुवर्णरेखिक परिवार के विश्वजीत पाल ने कहा कि त्योहार की सच्ची खुशी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। कार्यक्रम में शिक्षक पुलकेश भक्त, समीर सीट, देवाशीष खिलारी, मिथुन पात्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लोधा बस्ती में 90 महिलाओं को मिलीं साड़ियां, 300 लोगों ने किया सामूहिक भोज
















Leave a Reply