JHAHIN/2014/58773

पहाड़ियां सेवा समिति ने पहाड़ियां की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर की बैठक

Spread the love

गोपीकांदर। पहाड़ियां सेवा समिति के द्वारा रविवार को गोपीकांदर स्थित दामिक-डाक बंगला परिसर में मासिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पहाड़ियां सेवा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रमेश देहरी ने किया। इस बैठक में गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों पहाड़ियां गांवों के पहाड़ियां समुदाय के लोग शामिल हुए, बैठक में आवास, राशन, पेजयल, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं के बारे विस्तार से चर्चा की गई साथ ही ग्रामीणों ने अपनी और अपनी गांव की विभिन्न समस्याएं पहाड़ियां सेवा समिति के सदस्यों के समक्ष रखा। समिति के सदस्यों ने एक-एक कर सभी की समस्या सुनी और उन्हें सरकार और पदाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में पहाड़ियां सेवा समिति के केन्द्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा देहरी, सिलंगी डांक बंगला सरदार जोगाई गृही, हरिशंभु देहरी, सत्यानंद देहरी, गणेश देहरी, विशु देहरी, दिनेश देहरी, शिवलाल देहरी, सोमनाथ देहरी, अर्जुन देहरी, विनोद देहरी सहित विभिन्न डाक बंगला के सरदार, नायक, टिकरी, देहरी, गोड़ात और ग्रामीणों शामिल हुए।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!