दुमका। रविवार को टाइनी टोट्स स्कूल, दुमका में अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका के सचिव श्री प्रदीप्त मुखर्जी उपस्थित थे। समारोह के दौरान नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों के साथ बच्चों के परीक्षा परिणाम, पढ़ाई में प्रगति तथा विभिन्न गतिविधियों में उनके प्रदर्शन पर चर्चा की। साथ ही, अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण पद्धति तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की।
विद्यालय के प्राचार्य नवीन सुब्बा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार एवं रचनात्मक क्षमताओं को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। यह समारोह विद्यालय के सचिव श्री प्रदीप्त मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संगम तमांग, आकाश सुब्बा तथा शिक्षिकाएँ रितु तमांग, सपनम तमांग, तब्बू राणा, स्नेहा राय, एवं नामू राणा उपस्थित थीं। साथ ही विद्यालय के कर्मचारी रीना लतिका एवं कालीचरण ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया।















Leave a Reply