JHAHIN/2014/58773

दुर्गापूजा में रक्त की कमी न हो, इसके लिए दुमका में 13 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Spread the love

दुमका। दुर्गापूजा के दौरान थैलेसीमिया समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रक्त की कमी के कारण किसी को परेशानी न हो, इस उद्देश्य से मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका की ओर से रविवार को स्थानीय ब्लड सेंटर में विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रौनक राज, कुलदीप कुमार, महानंद कुमार सिंह, विकास कुमार ठाकुर, विश्वजीत कुमार साहा,   डॉ.राज कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिन्हा, एस.के. झा सुमन, शशि रंजन शशि, रवि कान्त सुमन, प्रदीप कुमार साह, मनीष कुमार सिंह और वार्ड पार्षद विकास कुमार ठाकुर सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव रवि कान्त सुमन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं से अपील की कि वे अपने स्तर से कम से कम एक अन्य व्यक्ति को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ब्लड सेंटर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में त्योहारों के दौरान भी रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक को आगे आना चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार, निमाय चन्द्र रक्षित और डॉ.अंजनी शरण सहित ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ.अमित रंजन, प्रकाश कुमार दे, शिवम सिंह, मुर्शिद अंसारी, लक्ष्मी कुमारी और राजीव रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दुमका के चेयरमैन डॉ.राज कुमार उपाध्याय, वाइस चेयरमैन डॉ.मनोज कुमार घोष तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एनएसएस स्वयंसेवक जतिन कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!