JHAHIN/2014/58773

स्वयंसेवकों ने लिया हिंदू राष्ट्र के सर्वांगीण उन्नति का संकल्प

Spread the love

दुमका। आज रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुमका की ओर से विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वयं सेवकों के द्वारा नगर भ्रमण पथ संचलन करते हुए किया गया, जो वापस इनडोर स्टेडियम में समाप्त हुआ। पुनः इनडोर स्टेडियम के प्रांगण में भगवा ध्वज को प्रणाम करने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भीम सोरेन अध्यक्ष माझी परगना दुमका थे। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक मनोज सिंघानिया, जिला कार्यवाह  प्रकाश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख कुणाल उपस्थित थे। भीम सोरेन ने झारखंड में आदिवासियों के धर्म परिवर्तन पर चिंता जगाई।  कुणाल ने संघ के शताब्दी वर्ष के 100 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही राष्ट्र के निर्माण में स्वयं सेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला और आने वाली समस्याओं से सतर्क रहने की सलाह दी। अंत में संघ प्रार्थना से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर विभाग प्रचारक विजेंद्र,जिला प्रचारक सनातन,  राजू, उमेश, जयंत, बिमल, अवदेश  एवं सैकड़ों स्वयंसेवकों की काफी उपस्थिति दर्ज की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!