JHAHIN/2014/58773

बरसोल में भाजपा  कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

Spread the love

 बहरागोड़ा। सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल के नवोदय विद्यालय के समीप हाईवे इन होटल में मंडल अध्यक्ष कमलकांत सिंह की अध्यक्षता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा की मासिक बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के बढ़ते विश्वास को रेखांकित करते हुए झारखंड में ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर आगामी दिनों में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं मानिक दास के नेतृत्व में करीब 50 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की, जिनका डॉ. गोस्वामी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने माला व पट्टा पहनाकर स्वागत किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!