JHAHIN/2014/58773

जामजुरकी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, मुखिया राम मुर्मू ने किया उदघाटन

Spread the love

:बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी गांव में खेलप्रेमियों और युवाओं के भारी उत्साह के बीच दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया राम मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला धानघोरी और बागडीहा की टीमों के बीच बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद धानघोरी की टीम ने शानदार जीत हासिल की। इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है, जिससे क्षेत्र में खेल भावना और आपसी भाईचारे को एक नया आयाम मिलेगा। टूर्नामेंट के इस ऐतिहासिक और सफल आयोजन के दौरान ग्राम प्रधान सुराई मुर्मू, माणिक चंद्र मुर्मू, सुशील मुर्मू, सुनील मुर्मू, आकाश टुडू, चुनू टुडू, जासेन टुडू, अजय टुडू, बाजुन टुडू, माणिक टुडू, शुभेंदु हांसदा, कान्हू राम मुर्मू, अकील टुडू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, आनंद टुडू, मार्शल टुडू, विश्वजीत राणा और शुकरा पातर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!