झाड़ग्राम। भारत सरकार के ‘फिट इंडिया अभियान’ के तहत रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 184वीं बटालियन की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों और आम लोगों को रोजाना व्यायाम करने, स्वस्थ रहने और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक करना था। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर कमांडेंट प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने सभी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को रोजाना व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट जवान ही देश की सुरक्षा में अपना बेहतर योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी जवानों से खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आम लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।













Leave a Reply