JHAHIN/2014/58773

सीआरपीएफ का अंतर डिविजन तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 संपन्न

Spread the love

झाड़ग्राम।  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 184 बटालियन झाड़ग्राम मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पश्चिम बंगाल सेक्टर के मार्गदर्शन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), मेदिनीपुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 184 बटालियन ने समूह केंद्र सिलीगुड़ी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में 167 बटालियन, 184 बटालियन तथा समूह केंद्र दुर्गापुर और सिलीगुड़ी की टीमों ने भाग लिया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती, रणनीतिक कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), मेदिनीपुर  मनोज कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों का मनोबल बढ़ाने और विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समारोह में 184 बटालियन के कमांडेंट  प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित बटालियन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। आयोजन में पश्चिम बंगाल पुलिस की बैंड पार्टी ने भी भाग लिया, जबकि झाड़ग्राम रेलवे और आर.एन.सी.ए.ए. के रेफरी ने मुकाबलों के संचालन में सहयोग दिया।

184 बटालियन की खिताबी जीत के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजन ने जवानों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!