JHAHIN/2014/58773

ऐतिहासिक सफलता के साथ स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

Spread the love

3 स्वर्ण और 3 रजत सहित 6 पदक जीतकर भारत ने बनाया एक संस्करण में सर्वाधिक तीरंदाजी स्वर्ण पदकों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम का रविवार को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और भारतीय पैरा तीरंदाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 6 पदक हासिल किए। यह एशियाई पैरा खेलों के किसी एक संस्करण में तीरंदाजी में भारत की अब तक की सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीत है। इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पैरा तीरंदाजों की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक मजबूती को रेखांकित किया है।

इस अभियान में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज कीं। पैरा रिकर्व पुरुष टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पैरा रिकर्व महिला टीम और W1 महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत ने पहली बार पदक हासिल किए। विभिन्न स्पर्धाओं में मिली ये सफलताएं भारतीय पैरा तीरंदाजी के बढ़ते दायरे और खिलाड़ियों की निरंतर प्रगति का प्रमाण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is Twister !!