JHAHIN/2014/58773

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन 9-10 सितंबर को

समीक्षा बैठक में शामिल हुए आयोजन समिति के सदस्य
Spread the love

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आगामी 09 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार 18 अगस्त को एक उच्चस्तरीय समीक्षा एवं समन्वय बैठक एनआईटी में संपन्न हुई। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से होने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मेलन की अध्यक्षता न्यास के महिला कार्य की राष्ट्रीय संरक्षक निलांबरी ने की।

बैठक के दौरान सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा, प्रस्तावित सत्रों की रूपरेखा और विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया गया। निलांबरी ने कार्यक्रम स्थल, भोजन व्यवस्था और देशभर से आने वाली महिला शिक्षाविदों व प्रतिभागियों के आवास स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी समितियों को अपने दायित्व तय समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सुगम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *