JHAHIN/2014/58773

ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, वार्ड पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

Spread the love

आदित्यपुर। नगर निगम के वार्ड 1 के ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद वनमाली दास के खिलाफ हर काम के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया । ग्रामीणों ने उपायुक्त से वार्ड पार्षद के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं वनडीह निवासी गणेश सरदार ने वनमाली दास के खिलाफ जाति सूचक गाली देने और धमकाने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि वार्ड पार्षद वनमाली दास द्वारा जाति प्रमाण पत्र, वंशवाली प्रपत्र बनाने के लिए पैसे की डिमांड करते हैं। वहीं नगर निगम से अनुमति लेकर अपने घर में डीप बोरिंग करने पर भी वो पैसे मांगते हैं नहीं देने पर धमकाते हैं। इस क्रम में आज उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *