JHAHIN/2014/58773

सावन महोत्सव आयोजित, महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ डीजे के धुन पर खूव की मस्ती

Spread the love

चंद्रशेखर

आदित्यपुर। सावन के पावन और उल्लासमय महीने में किटी ग्रुप एवं कूल कैट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भव्य सावन मिलनसमारोह का आयोजन मधुबन होटल में किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन व व्यवस्था ग्रुप एडमिन नीतू सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। समारोह में पारंपरिक परिधानों व हरी साड़ियों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सावन गीतों और पारंपरिक लोकनृत्यों के साथ हुई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक फन गेम्स, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं पुरस्कार देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

​आयोजन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए मनजीत कौर बंसल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक साथ जोड़ना, आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व परंपरा को सहेजना है। वहीं व्यवस्थापक नीतू सिंह ने बताया कि सभी के मनोरंजन, खुशियों और एकजुटता को ध्यान में रखकर यह आयोजन प्रतिवर्ष पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाता है।

​इस खास मौके पर मनजीत कौर, रीता, पूर्व पार्षद जूली महतो, अनामिका, कामिनी, नीतू, बबीता, निशा, सुधा, श्वेता, कल्याणी, कृष्णा, सरिता सहित क्लब की कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को सावन की बधाई देते हुए स्वादिष्ट व्यंजनों और सावन के उल्लास का भरपूर आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *