JHAHIN/2014/58773

एनएच 18 पर हुई सड़क दुर्घटना में XLRI के दो छात्र घायल

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। एनएच 18 स्थित जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के पास शनिवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर लौट रहे XLRI के दो छात्र, मानिक महाजन और गुरुगोरख सिंह, गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाइक से यात्रा कर रहे दोनों छात्र जैसे ही एक अज्ञात वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे वाहन के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना की भयावहता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया; हालांकि चालक द्वारा हेलमेट पहने होने की वजह से उसका सिर सुरक्षित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *