हिमांशु करण
बहरागोड़ा। प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में भव्य मेगा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं आमजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सिविल जज कांचन टोप्पो ने कहा कि हर नागरिक को कानून के प्रति सजग और सचेत रहने की सख्त जरूरत है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पैनल लॉयर मनोरंजन महतो, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा तथा बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही शिविर में लोगों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 4.5 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया और योग्य लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपकर गया।













Leave a Reply