JHAHIN/2014/58773

स्वर्णरेखा नदी में डूबे युवक की तलाश हुई तेज, ढूंढने में लगी तीन राज्यों की पुलिस

Spread the love

हिमांशु करण

बहरागोड़ा। रविवार सुबह बहरागोड़ा और झारपोखरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जामसोला पुराने पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा के चांधुया (कुम्हार टोला) निवासी रासबिहारी बेहरा ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना स्थल पर अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक (OD 11AM 1169) छोड़कर कूदे युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। त्रिस्तरीय सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस और अग्निशमन दल के साथ-साथ झारखंड की बहरागोड़ा पुलिस और पश्चिम बंगाल की गोपीबल्लभपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *