नए विद्यार्थियों को कला एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर
जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) द्वारा FYUGP सेमेस्टर-1, बैच 2026–2030 के नए विद्यार्थियों के लिए कॉलेज सभागार में स्पार्क इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्पार्क तथा इसके विभिन्न क्लबों—ड्रामा, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, डिबेट एंड डिस्कशन एवं बुक टॉक्स—की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. एम.डी. रियाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में स्वागत नृत्य, फाइन आर्ट्स प्रस्तुति, श्रुति एवं अभिषेक के गीत, मोनोलॉग, मोमो एक्ट, हिंदी कविता, PPT और समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। क्लब मेंटर्स शिवलाल सागर, पंकज झा और अपूर्वा डे ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का समापन फरहीन के धन्यवाद ज्ञापन तथा SPArC कन्वेनर डॉ. एस.एम. याहिया इब्राहिम के संबोधन के साथ हुआ।













Leave a Reply