JHAHIN/2014/58773

ट्रैक मेंटेनर सुमन घोष को ‌‌खड़गपुर डीआरएम ने किया सम्मानित

Spread the love

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में एक ट्रैक मेंटेनर की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से संभावित रेल दुर्घटना टल गई। ड्यूटी के दौरान स्विच एक्सपेंशन ज्वाइंट (एसईजे) की टंग रेल में फ्रैक्चर का पता लगाकर तत्काल सुरक्षा उपाय करने वाले ट्रैक मेंटेनर-IV सुमन घोष को डीआरएम खड़गपुर ने सम्मानित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसई/पी.वे/बीएलएस के अधीन कार्यरत सुमन घोष ने 17 अगस्त 2026 को नीलगिरि रोड-बालेश्वर रेलखंड में अपनी निर्धारित ड्यूटी के दौरान सुबह करीब 6:09 बजे किलोमीटर संख्या 240/34-241/2 के बीच स्विच एक्सपेंशन ज्वाइंट की टंग रेल में फ्रैक्चर देखा।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सुमन घोष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी और निर्धारित रेलवे सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रभावित ट्रैक को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद संबंधित रेलखंड पर आवश्यक गति प्रतिबंध लगाया गया तथा ट्रैक के प्रभावित हिस्से को पूरी तरह संरक्षित किया गया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस त्वरित कार्रवाई के कारण ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया जा सका। समय रहते तकनीकी खराबी का पता लगाने और तुरंत सुरक्षा उपाय करने से किसी संभावित अप्रिय घटना को टालने में मदद मिली।सुमन घोष की सतर्कता, सूझबूझ, कर्तव्यनिष्ठा और रेलवे सुरक्षा के प्रति जिम्मेदाराना रवैये की सराहना करते हुए खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय ने उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।रेलवे ने कहा कि सुमन घोष की समय पर की गई कार्रवाई रेलवे सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *