JHAHIN/2014/58773

श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Spread the love

​आदित्यपुर। श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ,अतिथि के रूप में राजद नेता अर्जुन यादव एवं गाजू साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गुरु ईश्वर से भी बढ़कर, बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक : प्रमोद कुमार सिंह

​विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद ‘राष्ट्रपति’ तक का सफर तय कर शिक्षक समाज की काबिलियत और गरिमा को विश्व पटल पर स्थापित किया।

​प्राचार्य ने कहा ईश्वर ने भी गुरु को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया है। शिक्षक ही वह शक्ति है जो एक सामान्य बालक को समाज और राष्ट्र के शीर्ष मुकाम तक पहुंचाने का कार्य करता है। शिक्षक देश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। आज का यह दिन समस्त शिक्षक वर्ग के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।”

​शिक्षिकाओं व अतिथियों का हुआ सम्मान

​कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *