JHAHIN/2014/58773

कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल से भरा टैंकर, पाम ऑयल लूटने को उमड़ी लोगों भीड़

Spread the love

कोडरमा। कोडरमा घाटी के काली मंडा के समीप शनिवार को पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जो तस्वीर सामने आई, उसने सड़क दुर्घटना से ज्यादा लोगों की संवेदनहीनता को चर्चा में ला दिया। टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायल चालक की मदद करने के बजाय टैंकर से पाम ऑयल लूटने में जुट गए। इस घटनाक्रम ने मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

बताया जाता है कि करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा। आसपास के लोग घरों से बाल्टी, डिब्बे और दूसरे बर्तन लेकर मौके पर पहुंचते रहे और टैंकर से तेल भरकर ले जाते रहे। इस दौरान टैंकर के अंदर चालक फंसा हुआ था और मदद का इंतजार कर रहा था, लेकिन तेल लूटने में हादसे के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया था। चालक मामूली रूप से घायल होने के बावजूद वाहन के अंदर ही फंसा रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान चालक को बाहर निकालने या उसकी मदद करने के बजाय टैंकर से बह रहे पाम ऑयल पर केंद्रित रहा।

काफी देर बाद किसी व्यक्ति ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तेल लूटने के लिए जुटी भीड़ को वहां से हटाया। पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रित हुई। भीड़ को हटाने के बाद पुलिस ने टैंकर के अंदर फंसे चालक को बाहर निकलवाया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई थीं। उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाने और उसे सीधा करने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया, रजौली (नवादा) की ओर जा रहा था। इसी दौरान काली मंडा के समीप चालक किसी दूसरे वाहन से पास लेने की कोशिश कर रहा था। इसी क्रम में टैंकर पर से उसका नियंत्रण हट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *