JHAHIN/2014/58773

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन, सीओओ ने की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

Spread the love

चंद्रशेखर

​सरायकेला। रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में रामकृष्ण फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) ने मीडिया से बात करते हुए रक्तदान को एक पुनीत और मानवीय कार्य बताया।

​सीओओ ने कहा कि रक्तदान का उद्देश्य बेहद नेक है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया जा सके। कंपनी सामाजिक सरोकार के तहत हर वर्ष अपने विभिन्न प्लांट्स में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करती रही है।

​जिले में ब्लड बैंक से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरायकेला ब्लड बैंक की टीम ने इस शिविर में पूरी सक्रियता से भाग लिया है। उन्होंने आगे कहा कि सरायकेला ब्लड बैंक और उसकी समिति को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र में रक्त की कभी कमी न हो। इस दिशा में कंपनी सरायकेला ब्लड बैंक के साथ मिलकर लगातार संपर्क और समन्वय स्थापित कर रही है।

​रक्तदान के लक्ष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछली बार शिविर में 518 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था। इस वर्ष कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के उत्साह को देखते हुए यह आंकड़ा 700 से 750 यूनिट तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *