JHAHIN/2014/58773

पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदीप्त सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. सोनू के फोटो चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा संतुष्टि के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस श्रद्धांजलि सभा में गुरुचरण मांडी, रास बिहारी साऊ, मिंटू पाल, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता, विशु ओझा, रिंकू माईती और यदुपति राणा समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *