JHAHIN/2014/58773

झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी का निधन,कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

राजनगर। राजनगर प्रखंड के आमलाटोला निवासी एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महाली शामिल हुए और दिवंगत दशमत मार्डी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि दशमत मार्डी पार्टी के समर्पित एवं संघर्षशील कार्यकर्ता थे। उनका आकस्मिक निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, विशु हेम्ब्रम, कालि पद सोरेन, दुर्गा लाल मुर्मू, दिलीप महतो, शेखर महाकुड़, संजय हांसदा, घासीराम मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *