JHAHIN/2014/58773

सेवानिवृत्त कर्मियों का विदाई समारोह आयोजित

Spread the love

जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न डिवीजनों के सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ सम्मिलित हुए। सबों ने बारी – बारी से अपने – अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।

यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से तमाम सेवानिवृत्त कर्मियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए यूनियन का सदैव सहयोग प्रदान करने का सेवानिवृत्त कर्मियों को भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *