JHAHIN/2014/58773

पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ का भव्य आयोजन

Spread the love

बहरागोड़ा। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा के प्रांगण में मंगलवार को उत्साह एवं उमंग के साथ प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखार कर उन्हें जिला व राज्य स्तर के लिए तैयार करना है। वहीं बीआरपी मनोरमा महतो, खेल प्रभारी दीपांकर महापात्रा तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रखंडभर के दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लिये। वहीं एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तहत 200 मीटर दौड़ में यूएचएस कटुसोल के रिंकू सोरेन व केजीबीवी की पायल मुर्मू, गोला व भाला फेंक में एलबीएस जॉयपुरा की संध्याबती दलई, 100 मीटर में केजीबीवी की रिया नायक तथा 1500 मीटर में कटुसोल की सोमबारी मंडी ने बाजी मारी, जबकि वॉलीबॉल बालक वर्ग में +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा तथा 4×100 रिले दौड़ में केजीबीवी की बालिका टीम और +2 उच्च विद्यालय मानुषमुड़िया की बालक टीम विजेता रही। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में मैदान पर उतरे खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल भावना और अदभुत टीम वर्क का प्रदर्शन कर पूरे परिसर को खेलमय बनाए रखा, जहाँ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को आगामी जिला स्तरीय स्पर्धाओं के लिए चयनित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *