बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया पंचायत स्थिति धुमकुड़िया भवन के सामने हो रहे अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है।वहीं इस गंभीर समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराने के लिए जिला परिषद सदस्या फुलमनी मुर्मू एवं पंचायत के मुखिया राम मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन के नाम एक मांग पत्र उनकी गैरमौजूदगी में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान को सौंपा। इस लिखित आवेदन के माध्यम से प्रतिनिधियों ने बताया कि आदिवासी समाज की सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र धुमकुड़िया भवन के मुख्य द्वार और आसपास अवैध कब्जा कर लिए जाने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधियों ने डीडीसी से मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच कराने और धुमकुड़िया भवन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।
धुमकुड़िया भवन के सामने अवैध कब्जे पर बिफरे जनप्रतिनिधि, DDC को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग













Leave a Reply