JHAHIN/2014/58773

आबकारी विभाग ने चलाया अवैध देशी शराब के खिलाफ अभियान, 80लीटर देशी शराब बरामद

Spread the love

 झाड़ग्राम। मंगलवार को झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में अवैध चुलाई (देशी)शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। नयाग्राम सर्किल के आबकारी विभाग और बेलियाबेड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से पेटबिंधी, महापाल, नाकाइजुड़ी और सालबनी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई अवैध चुलाई शराब के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने करीब 80 लीटर तैयार चुलाई शराब नष्ट कर दी। इसके अलावा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लगभग 450 लीटर फर्मेंटेड वॉश को भी नष्ट किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग ने चुलाई शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए हैं। हालांकि,अभियान के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को देखकर अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इस कारण इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में पिछले कई दिनों से अवैध चुलाई शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। आबकारी विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के आम लोगों में खुशी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *