जमशेदपुर। मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 स्थित मुस्कान रेसिडेंसी के गार्ड उमाकांत महतो के साथ दिनदहाड़े छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार, स्कूटी सवार दो युवकों ने सुनसान गली में उसे पकड़कर बालू में पटक दिया और हाथ मोड़कर जेब से करीब 1,500 रुपये नकद व जरूरी दस्तावेज निकाल लिए।
उमाकांत महतो के मुताबिक, वह मुस्कान रेसिडेंसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दोनों युवक उनके पास पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उनका पैंट भी फट गया।
घटना की सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीड़ित आजादनगर थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नेचर पार्क के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कथित नशाखोरी को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।













Leave a Reply