बहरागोड़ा(हिमांशु करण)। मानुषमुड़िया में इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए बुधवार को पुजारी लालटू पांडा द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसके साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने आगामी महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। इस बार समिति ने बेलुरमठ की तर्ज पर एक आकर्षक पूजा पंडाल के निर्माण का निर्णय लिया है, जिसमें आदिम मानव सभ्यता से लेकर वर्तमान आधुनिक युग तक के विकासक्रम की अद्भुत कलात्मक झलकियां देखने को मिलेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार षष्ठी (शाम 6:30 बजे) को पंडाल का उद्घाटन व मां दुर्गा का आह्वान, सप्तमी (सुबह 6 बजे) को देव नदी से पवित्र कलश यात्रा, कलश स्थापन व पूजा के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, अष्टमी को पूजा उपरांत रात्रि में पारंपरिक ‘बंगला यात्रा’, नवमी को महाप्रसाद वितरण व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दशमी को भव्य विसर्जन यात्रा आयोजित की जाएगी। इस शुभ अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष चंडी चरण साधु, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद दास व कुबेर चंद्र घटवारी, सचिव शशांक शेखर बारीक, सहायक सचिव राजेश कुमार दत्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप घटवरी, ऑडिटर झंटू घटवारी व सोरोज मंडल, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण मंडल, पार्थ पॉल, गंगा धर साधु, बुना दत्ता, गौर दे, राजन मंडल, श्यामा दे, दीपक बारीक, अशोक मंडल तथा उपदेष्टा समिति के बारीन दे, अश्विनी साधु, पद्मोलोचन घटवारी, स्वपन जाना सहित कई ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे।
मानुषमुड़िया में बेलुरमठ की तर्ज पर सजेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन संग तैयारियाँ शुरू













Leave a Reply