JHAHIN/2014/58773

आरआईटी पुलिस ने किया अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, हत्या के बाद रेलवे लाइन पर फेंका था शव, चार गिरफ्तार

Spread the love

सरायकेला। आरआईटी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 25 जुलाई को अमित की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले में दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु और मिलन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बताए जा रहे दो लोहे के हथौड़े, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और मृतक की शर्ट में लपेटा पत्थर बरामद किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *