JHAHIN/2014/58773

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 11 वारंटी व फरार आरोपी गिरफ्तार 

Spread the love

सरायकेला-खरसावां। जिले में फरार वारंटियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 सितंबर की रात विशेष अभियान चलाकर एक ही रात में कुल 11 वारंटी एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक की ओर से बाताया गया केि जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने न्यायालय से जारी वारंट वाले आरोपियों के साथ-साथ विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली।

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्ती

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस लगातार ऐसे आरोपियों पर नजर रख रही है, जो विभिन्न मामलों में नामजद होने के बाद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार वारंटियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *