JHAHIN/2014/58773

करीम सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्कूल ऑफ़ होप का भ्रमण किया,बच्चों के साथ विताया समय

Spread the love

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना, रोटरैक्ट क्लब एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त सहयोग से स्कूल ऑफ होप में खाद्य वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर डॉ. उद्धम सिंह, महिला प्रकोष्ठ की को-ऑर्डिनेटर डॉ. कौसर तस्नीम एवं NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शहबाज़ अंसारी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों, रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वयंसेवकों ने बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया तथा उनके साथ समय बिताकर उनसे संवाद भी किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशील रहने और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर डॉ. उद्धम सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने NSS, रोटरैक्ट क्लब एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयास को सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *