जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चापड़बाजी की घटना से हड़कंप मच गया। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के पास हुए हमले में कैफ खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल हमले की वजह और आरोपियों की संख्या स्पष्ट नहीं हुई है।













Leave a Reply