JHAHIN/2014/58773

बहरागोड़ा थाना में गणेश पूजा कमेटियों को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित

Spread the love

​बहरागोड़ा। पुलिस निरीक्षक अनिल नायक की अध्यक्षता में ​बहरागोड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को गणेश पूजा समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वहीं ​बैठक के दौरान गणेश उत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को शासन और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में गणेश पूजा का पर्व पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *