JHAHIN/2014/58773

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

 जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज में ‘सेंटर फॉर गाइडेंस एंड काउंसलिंग विभाग’ के तत्वाधान में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें के PGPGC के अलावा मनोविज्ञान तथा दूसरे विषयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष डॉ जकी अख्तर थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्य ने वक्ताओं तथा छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा आज के युग में भी होने वाली आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय पर समाज में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता डॉ जकी अख्तर ने कहा कि सजगता के द्वारा आत्महत्या की घटनाओं को रोका जा सकता है क्योंकि यह एक मानसिक बीमारी के रूप में प्रकट होती है और घटना से पहले ही उसके लक्षण सामने आने लगते हैं। फिर उन्होंने इससे संबंधित साइकोथैरिप्यूटिक टेक्निक्स पर बात की और इसकी रोकथाम के लिए क्यूरेटिव टेक्निक्स भी बताए। मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद तथा विभाग के प्राध्यापक डॉ उधम सिंह ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में डॉ सत्यव्रता पण्डा में धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *