JHAHIN/2014/58773

गम्हरिया ब्लॉक परिसर के निकट चोरों का आतंक मोती नगर में घर वालों की मौजूदगी में उड़ाए गहने और नकदी

Spread the love

जिले में शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने करवाई थी क्राइम मीटिंग, रात होते-होते चोरों ने आदित्यपुर थाने की खोलकर रख दी पोल।

आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करने में तो पुलिस विफल रही है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को दिन‌‌ मे पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग की थी, और शनिवार को देर रात को चोरों गम्हरिया ब्लॉक परिसर के निकट सबसे आबादी वाले क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर का है रविवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीते रात चोरों ने ब्लॉक परिसर के नीचे मौजूद मोती नगर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां देखने वाली बात यह है कि घर में सभी घर वाले मौजूद थे लेकिन उसके बावजूद चोरों ने यह कारनामा कर दिखाया है। जानकारी देते हुए सुधा देवी ने बताया की अलमारी में कुछ गहने, 15-20 हजार रूपये नगद रखे हुए थे। सभी घर वाले चैन की नींद सो रहे थे तभी बिस्तर पर रखे मोबाइलों की भी चोरी कर ली गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी प्रकार की बेहोशी की दवा का इस्तेमाल किया गया होगा। पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है की घटना स्थल गम्हरिया ब्लॉक परिसर के बिल्कुल निकट है वही आदित्यपुर थाने की पुलिस की गश्ती भी लगातार होती देखी जाती है। पूरे मामले को लेकर वार्ड पार्षद शुभम कुमार पांडे ने पुलिस वालों से गश्ती बढ़ाने की अपील भी की है। वही पड़ोस में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने चोरी के समय एक चोर को घर के बाहर मौजूद देखा था और शोर भी मचाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *