JHAHIN/2014/58773

गणेश पूजा में शामिल हुए शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन, क्षेत्र की सुख-शांति की कामना

Spread the love

गम्हरिया। श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमिटी, गम्हरिया एवं ऑर्गेनाइजर स्टार बॉयज क्लब, भालोटिया रोड स्थित जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर शीतला मंदिर परिसर में आयोजित गणेश पूजा में शिक्षाविद एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर कालीपद सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोगों को सुखी एवं स्वस्थ जीवन प्राप्त हो। भगवान गणेश से सभी को सद्बुद्धि प्रदान करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश गोप, बी.टी. दास, गोबिंद प्रधान, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा (इशू झा), कमिटी के वरिष्ठ संरक्षक लाल बाबू, दिलीप गोराई, महेश आचार्य, सुजीत नायक, परक्षित दास सहित पूजा कमिटी के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *