JHAHIN/2014/58773

एग्रिको दुर्घटना में मृतक के परिवार को बंटी सिंह ने की आर्थिक सहायता

Spread the love

जमशेदपुर। एग्रिको चौक के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पिता की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बंटी सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक के परिवार को ₹50,000 की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की।।

बंटी सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में परिवार के सदस्य को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता किसी भी रूप में उस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन संकट की घड़ी में परिवार को थोड़ी राहत जरूर प्रदान कर सकती है।

उन्होंने प्रशासन से एग्रिको दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की।

बंटी सिंह ने कहा, “दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *