आदित्यपुर। शिव काली मंदिर परिसर, सेक्टर-7, न्यू हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार शाम भव्य शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
आचार्य राजेश पाण्डेय व आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराया। मंदिर समिति अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस अनुष्ठान में महासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव ने यजमान के रूप में संकल्प लिया।
महासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विद्वानों के परामर्श पर शुभ मुहूर्त में शिलान्यास हुआ। मंदिर का भव्य मॉडल पूर्व सिविल इंजीनियर व समिति अध्यक्ष ने तैयार किया है। जनसहयोग से अगले दो वर्षों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने परिसर में हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का आभार व्यक्त किया।
मौके पर नीतू शर्मा ने कहा कि पावन अवसर पर मंदिर निर्माण का शुभारंभ और हाई मास्ट लाइट का चालू होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे असामाजिक तत्वों, नशेबाजी और चोरी-छिनतई पर अंकुश लगेगा। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था, आध्यात्म और सेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव जतन कुमार, सह-कोषाध्यक्ष मनोज आगीवाल, बिन्देश्वरी सिंह, प्रमोद सिंह, एस के चौधरी, धनेश झा, नित्यानंद मिश्रा, विपिन शुक्ला, राजेश कुमार, नंदू जी, अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार पाण्डेय, मानु सेन, लिली बोरा, संचिता राय, सुभाष चंद्र बोस, शुभंकर झा, उमेश भगत, जगन्नाथ सरकार और कैलाश शाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे।













Leave a Reply