JHAHIN/2014/58773

झाड़ग्राम में भारत जागो दौड़’ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

झाड़ग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’ और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पांच किलोमीटर की दौड़ में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।दौड़ कुमुद कुमारी इंस्टीट्यूशन से शुरू होकर कॉलेज मोड़, मयूर मोड़, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, शारदा विद्यापीठ और सावित्री मंदिर होते हुए पुनः कुमुद कुमारी इंस्टीट्यूशन पहुंचकर समाप्त हुई। कुल 359 प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी की। इनमें 325 पुरुष और 34 महिलाएं थीं। तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा सबसे कम उम्र की प्रतिभागी रहीं, जबकि 72 वर्षीय बुजुर्ग ने भी पूरी दूरी तय की। सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार दिए गए।इसके बाद आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा।कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह सुमन सिन्हा, जिला प्रचारक तन्मय भुई, जिला व्यवस्था प्रमुख रतन पोद्दार और जिला सह-बौद्धिक प्रमुख मृणाल कांति खिलाड़ी मौजूद रहे। बौद्धिक सत्र में क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य विवेकानंद पात्र, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमलेंदु दास और एबीवीपी के दक्षिण बंगाल स्पोर्ट्स प्रभारी बापी दास समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *